- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Prabhatferi And Sarva Dharma Prayer Meeting Will Be Today
प्रभातफेरी और सर्व धर्म प्रार्थना सभा आज होगी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की तरह ब्लाक स्तरीय आयोजन समिति के गठन एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 मार्च से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ मोहन दान रतनू ने बताया कि दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपखंड एवं विकास अधिकारियों तथा बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद के आयुक्त को 12 मार्च से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके मुताबिक प्रथम दिवस 12 मार्च को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन, 13 मार्च को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 को चित्रकला एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 को निबंध एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 को भाषण, काव्य एवं कविता प्रतियोगिता, 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता के साथ सेमीनार का समापन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जन भागीदारी सुनिश्चित करवाने के
निर्देश दिए गए हैं।
कल्याणपुर (आंचलिक) | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में ब्लाक स्तरीय आयोजन समिति के गठन एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 मार्च से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विकास अधिकारी तेजपाल बिश्नोई ने बताया कि दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पंचायत समिति कल्याणपुर में ब्लाक स्तर पर 12 मार्च से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक प्रथम दिवस 12 मार्च को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उदघाटन, 13 मार्च को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 को चित्रकला एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 को निबंध एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 को भाषण, काव्य एवं कविता प्रतियोगिता, 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता के साथ सेमीनार का समापन करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जन भागीदारी सुनिश्चित करवाने के
निर्देश दिए गए हैं।