- Hindi News
- National
- Mokalsar News Rajasthan News Problem Even After One And A Half Year Many Farmers Did Not Get Compensation For Kharif Crop
मुसीबत; डेढ़ साल बाद भी कई किसानों को नहीं मिला खरीफ फसल का मुआवजा
मौसम की मार से कमर तुड़वाए बैठे किसानों को नुकसान की भरपाई अभी तक भी नहीं हो पाई है। फरवरी माह में मौसम की बेरुखी से जिले में रबी फसलों में जीरा, इसबगोल, अरंडी, सरसो,चना की फसलों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है तो कई क्षेत्रों में तो रबी की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। इसके लिए सरकार के नुमाइंदों ने खेतों में जाकर मौका मुआयना भी नहीं किया है। धरतीपुत्र सरकार की तरफ आशा भरी नजरें लगाए बैठे हैं लेकिन अभी तक सरकार से कोई मदद नही मिल रही है। मौसम की मार से फसलें क्या, पशुओं की भी मौत हो चुकी है। अन्य सम्पति सहित क्षेत्र में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन किसानों को अब तक मदद के नाम पर कुछ नहीं मिला है।
इन फसलों को नुकसान
क्षेत्र के मोकलसर, रमणिया, काठाड़ी, धीरा, भागवा, मोतीसरा, राखी, मायलावास सहित क्षेत्र में इस बार जीरा, इसबगोल, चना सहित अन्य रबी की फसलों की खेती की गई थी। फरवरी और मार्च माह में क्षेत्र में बेमौसम हुई बारिश के बाद किसानों की फसल खराब हो चुकी है।कई किसानों ने लाखों रुपये का कर्ज लेकर रबी की फसलों की बुवाई की थी।
पूर्व में भी फसल खराबे के क्लेम से कई किसान वंचित है। अब रबी की फसल भी खराब हो चुकी है। सरकार की किसानों के प्रति कोई ठोस नीति नही होने से किसान कर्ज के तले दबता जा रहा है।
- राजू कच्छवाह, किसान
2018-19 के खरीफ की फसल खराबे के क्लेम से भी कई किसान वंचित है। सरकार के द्वारा केवल कागजी कार्यवाही ही की जा रही है। अभी तक रबी की फसल खराबे के लेकर कोई उचित कार्यवाही नही होने से क्षेत्र के किसान परेशान है। समय पर क्लेम नहीं मिलने पर सिवाना उपखण्ड पर सरकार के विरुद्ध धरना दिया जाएगा।
- बिशनसिंह सोमडा, भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सिवाना
फसलें खराब होने से ऋण के बोझ तले धरती पुत्र,अब कर्जदारों का कर्ज उतरना बड़ी समस्या
मोकलसर स्टेशन. बारिश से नष्ट फसल।