बेमौसम हुई बारिश से रबी की फसलों को नुकसान
सिवाना | उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अर्जियाणा देवंदी बिजलिया में गत सप्ताह हुई बेमौसम बारिश से रबी की सभी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिनके खेतों में पानी भर गया है उन खेतों में पूरी फसल चौपट हो गई है। ग्रामीण नेमाराम ने बताया कि पिछले सप्ताह जमकर हुई बारिश ने सीधा असर फसलों जैसे ईसबगोल, जीरा, सरसों पर पड़ा है। इससे किसानों को आर्थिक बोझ से और दब गए हैं। फसलों को काफी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। इसको लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई।