आरएसी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
पंचायती राज चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को पचपदरा थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस व आरएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पाटोदी पंचायत समिति में 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर गुरुवार को पुलिस व आरएसी के जवानों ने ग्राम पंचायत सांभरा, पाटोदी, नयापुरा, नवोड़ा बेरा, नवातला, चिलानाडी, रीछोली गांवों में फ्लैग मार्च किया।
पादरू | पंचायती राज चुनाव 2020 को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार दोपहर करीब 5 बजे पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। कस्बे के पंऊ रोड, भाटा रोड, बालोतरा रोड, भाटा रोड से पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सिवाना थानाधिकारी दाऊद खां, पादरु पुलिस चौकी ईंचार्ज लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल महेश मीणा सहित जवान मौजूद रहे।
बालोतरा. पाटोदी में पंचायती राज चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च करते जवान।