पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mokalsar News Rajasthan News Rangpanchami Fair Today Dance Parties Will Arrive

रंगपंचमी मेला आज, पहुंचेंगे नृत्य दल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मायलावास-मोकलसर के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी चामुंडा माता मंदिर का मेला रंगपंचमी शुक्रवार को भरा जाएगा। मायलावास ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह देवड़ा और मोकलसर ग्राम विकास अधिकारी गोविंदसिंह भायल ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर दोनों ग्राम पंचायत की संयुक्त कमेटी बनाकर पूर्ण रूपरेखा बना दी गई। रंगपंचमी के मेले में विभिन्न गांवों के गेरिये गेर नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गेर दलों को सम्मानित किया जाएगा। मेले के हाट बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज-धज के तैयार है लेकिन इस बार मंदी की मार से मेले की रंगत फीकी नजर आ रही है। मोकलसर चौकी प्रभारी गोविंदराम भील ने बताया कि मेले में अस्थाई पुलिस चौकी भी लगाई जाएगी। अशांति फैलाने वाले और शराबियों को तत्काल गिरफ्तार कर कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...