पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Role Of Women Important In Development Of Country And World Prajapat

देश-दुनिया के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रजापत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि यह देश व दुनिया में महिलाओं के अधिकारों की समानता को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मनाया जाता है। देश विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय दिवस वुमन ऑन व्हीकल रैली का आयोजन किया गया। मंत्री रानी बाफना ने बताया कि न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी श्री रति प्रतिभा सहित साध्वियों ने मंगल पाठ से रैली प्रारंभ की। रैली में एसडीएम रोहितकुमार, पंकज जैन, सभापति सुमित्रा देवी, नीतू चापैड़ा, कनक बेदी, रूपचंद सालेचा ने शिरकत की। महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

राखी | ग्राम पंचायत राखी के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सरपंच जगाराम मेघवाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। एएनएम झमकू देवी द्वारा कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से समझाया गया।

रमणिया | कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र में ग्राम विकास अधिकारी बुद्धाराम मेघवाल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम विकास अधिकारी ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ई मित्र संचालक जगदीश जीनगर, कनिष्ठ लिपिक रूपाराम मेघवाल, पीएचसी ऑपरेटर सुरेश सुथार, पंचायत सहायक जयशंकर जीनगर, राजा राम मेघवाल मौजूद रहे।

बालोतरा. रैली निकालते तेरापंथ महिला मंडल के सदस्य।
खबरें और भी हैं...