कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
कोराेना वायरस के प्रति आमजन में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र बालोतरा के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी जेरला एवं बालोतरा शहर में घर-घर जाकर लाेगाें काे इसकी जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण केंद्र प्रधानाचार्य मदन लाल जीनगर के नेतृत्व स्वास्थ्य कर्मी लाेगाें से जनसंपर्क कर रहे हैं।
बालोतरा. लोगों को वायरस की जानकारी देते प्रशिक्षणार्थी।