पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Service To Humanity Is The Best Work Of Life

मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालोतरा | मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। सेवा वही व्यक्ति या संस्था कर सकती है जिसके दिल में समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति भाव है। ये विचार महामंडलेश्वर निर्मल दास महाराज ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित घुटना दर्द चिकित्सा शिविर में व्यक्त किए। जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित घुटना दर्द चिकित्सा शिविर के शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि उद्योगपति रूपचंद सालेचा ने चिकित्सा शिविर में क्लब के प्रयासों की सराहना की। कॉलेनो ग्लोबल ऑर्थो इनोवेशन संस्था के डॉक्टर जितेंद्र चौहान ने कहा कि बिना ऑपरेशन घुटना दर्द का विवरण करने के लिए देशभर में कई शिविरों के पश्चात बालोतरा में भी घुटना दर्द का इलाज “नी ऑफ लोडर ब्रेक’ लगाकर करने की बात कही।
खबरें और भी हैं...