- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Shitala Mata Fair On Sixteen Allotment Of Shops Tomorrow
शीतला माता का मेला सोलह को, दुकानों का आबंटन कल
सिवाना | कस्बे में शीतला माता मेला 16 मार्च सोमवार को आयोजित होगा। ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने बताया कि इस मेले को लेकर मेले में लगने वाली दुकानों एवं हाट बाजार का आवंटन 14 मार्च को मेला आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। मेले में लगने वाली दुकानें एवं हॉट बाजार की टेंट द्वारा स्थापना मेला आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। गत मेलों में जिस किसी को दुकान आवंटित की गई थी, उसके द्वारा उस समय जारी की गई रसीद पेश करने पर उसे आवंटन को वरीयता प्रदान की जाएगी। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मेला मैदान की सफाई व्यवस्था, पेयजल व विद्युत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप प्रदान किया जा चुका है, मेला आयोजन समिति सदस्यों व ग्राम पंचायत कर्मचारियों के द्वारा शनिवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक माप कर दुकानों का आवंटन कर उसी समय रसीद जारी की जाएगी। पेयजल व्यवस्था के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा प्रतिवर्ष लगाई जाने वाली प्याऊ के लिए भूमि का भी आवंटन 14 मार्च को ही किया जाएगा।
कनाना में सप्तमी मेला 15 को
बालोतरा | ग्राम पंचायत कनाना दुर्गादास राठौड़ की कर्मभूमि कनाना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को विख्यात शीतला माता मेला व गैर नृत्य का आयोजन होगा। मेले की तैयारियां चल रही है। मेले में झूले व दुकानों का आगमन शुरु हो चुका है। दुकानों का आवंटन 14 मार्च को किया जाएगा।