पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Shitala Saptami Fair In Kanana Tomorrow Allocation Of Shops Today

कनाना में शीतला सप्तमी मेला कल, दुकानों का आवंटन आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत कनाना अंतर्गत आयोजित होने वाला प्रसिद्ध शीतला सप्तमी मेला रविवार को आयोजित होगा। मेले में राजस्व मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, विधायक सहित आला अधिकारी शिरकत करेंगे। मेला आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। सरपंच चैनकरण राठौड़ के अनुसार मेला आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। शनिवार अलसुबह से देर रात तक दुकानों का आवंटन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में हजारों की संख्या में मेलार्थी भाग लेंगे। मेले में सुरक्षा को लेकर माकूल बंदोबस्त किए गए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर ड्रोन से वीडियोग्राफी एवं पुलिस निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी। मेले में मनोरंजन के साधन यथा- सर्कस, झूले जादुगर आदि उपलब्ध रहेेंगे। मेले में ग्रामीण परिवेश में विभिन्न गेर दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। वाहनों के ठहराव के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।

बालोतरा. मेला मैदान में लगे झूले।
खबरें और भी हैं...