पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी ने किया समदड़ी थाने का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा समदड़ी थाने का निरीक्षण कर आपराधिक मामलों को लेकर थानाधिकारी मिठालाल चौहान से ली जानकारी।

एसपी शर्मा को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं माल खाना सहित पुलिस थाने के विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण करते हुए कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बाड़मेर में नवनियुक्त पद ग्रहण करने के बाद वे प्रत्येक थाना क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं। आपराधिक मामलों की जानकारी सहित अपराध पर रोकथाम को लेकर थानाधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। समदड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर थाना अधिकारी को सख्त कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...