- Hindi News
- National
- Siwana News Rajasthan News Supervisor Sandu Today In Barmer For Panchayati Raj Elections
पंचायतीराज चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक सांदू आज बाड़मेर में
बाड़मेर | पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित नाम निर्देशन पत्रों वाली 112 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भंवरसिंह सांदू शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को मतदान करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले की आडेल, सिवाना, सेड़वा, धोरीमन्ना तथा पाटोदी पंचायत समितियों में निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भंवर सिंह सांदू को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव पर्यवेक्षक सांदू शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। उनका सर्किट हाउस में प्रवास रहेगा।