कार्यशाला में महिलाओं को सिखाएं योग के गुर
स्थानीय सिटी पार्क में योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा भारत महिला जिला संयोजक मानसी डिडवानिया ने एडवांस योग एवं प्राणायाम करवाए।
पंतजलि योग समिति प्रभारी बाबूलाल भंसाली ने बताया कि कार्यशाला में सूर्य नमस्कार के माध्यम से अनेक आसन सरलता से सिखाए गए। साथ ही एकल योग क्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ललिता डिडवानिया, जयश्री सिंघल, कृष्णा गोयल, शिल्पा, ममता जिन्दल, दक्षा सालेचा, खुशी कांकरीया, सुमित्रा खत्री, प्रिया,अंकिता, निकिता, रूचिका, जैकी, जैना, जाहन्वी, श्रेया, अनु गोयल, रक्षा, सुनिता, कन्या, सिम्पल, संजना, मनिता, रिक्कु व कई बहनें उपस्थित थी। महिला मजबुत, राष्ट्र मजबूत इसी सन्देश के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
बालोतरा. योग क्रियाएं सिखातीं एक्सपर्ट।