पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News The Colors Of Happiness Prevail In The City Holi Played With Gulal Abir In The Street Songs Of Phalguni Echoed On The Beat Of Chang

शहर में छाए खुशियों के रंग, गली-मोहल्लों में गुलाल-अबीर से खेली होली, चंग की थाप पर गूंजे फाल्गुनी गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का पर्व होली उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपराओं व रिति रिवाज के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। निर्धारित शुभ मुहूर्त में शाम के वक्त ही होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद शहर में देर रात तक लोग चंग की थाप पर फाल्गुनी गीत गाकर होली की मस्ती में झूमते नजर आए। दूसरे दिन रामासामा काे गेरिए चंग लेकर घरों में नन्हें मुन्ने दूल्हों को ढूंढने के लिए निकले। चंग बजाकर व गीत गाकर बच्चों की लंबी उम्र की कामनाएं करने की रस्म अदा की गई। गांवों में होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीण भी पूरी रात चंग बजाकर फाल्गुनी मस्ती में रंगे नजर आए। गांवों में देर रात तक महिलाओं ने लूर लेकर फाल्गुनी गीतों पर रात भर थिरकती नजर आई। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को धुलंडी के दिन शहरवासी एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर पर्व की बधाई दी। शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशहाली की कामना कर बधाई दी। कई समाजों में नौनिहालों की ढूंढ़ का भी आयोजन किया गया।

पंचायत समिति गिड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेऊ निवासी मीमो देवी प|ी स्व. छगनाराम प्रजापत पिछले 3 वर्षों से सरकारी सुविधा से वंचित थी। इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी प्रजापति युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष देवाराम प्रजापत बालोतरा को सोशल मीडिया से मिली। इस पर पिछले सात आठ महीने से मीमो देवी के परिवार को जरूरत अनुसार खाने-पीने का राशन की सहायता करवा रहे हैं। प्रजापत समाज के नेतृत्व में होली को देवाराम के साथ देवीलाल प्रजापत, प्रकाश प्रजापत व आनंदा राम प्रजापत ने परेऊ जाकर घरेलू सामान व कुछ राशि भेंट की। इसमें सहयोगकर्ता बीजा राम प्रजापत, सीए भावना प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, देवीलाल प्रजापत, घेवरचंद प्रजापत, भागीरथ प्रजापत, दौलत राम प्रजापत, देवीलाल व सुरेश प्रजापत का अहम योगदान रहा।

राखी | होली के चौक में वीर विक्रमादित्य सिंह चौहान के हाथों से होली जलाई गई। इस अवसर पर अजातशत्रु सिंह चौहान, अचल सिंह चौहान, भगवत सिंह चौहान, सेवानिवृत्त पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर मानाराम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि झुंझाराम मेघवाल, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता राजेंद्रसिंह रावणा राजपूत, हिंदूराम फौजी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

आसोतरा | परंपरागत ढोल नगाड़ों के साथ होली का स्थान पहुंचे व गुलाल लगाकर मोली बांधकर मंत्रोच्चार के साथ शुभ मूहूर्त में 7:15 बजे होली का दहन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने होली के मंगल गीत गाए। ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज ने सुबह गांव में पहुंचकर महादेव मठ में सभा की। महाराज ने कहा कि हर त्यौहार को आपस में मिलजुल कर व प्रेम भाव के साथ मनाएं। बाद में गुरुदेव ने ठाकुर जी मंदिर के आगे हो रहे गेर नृत्य को देखा और एक -एक पर गुलाल वर्षा कर गेरियों का मनोबल बढ़ाया व प्रसाद वितरण की। वे मां आकाश देवी के दर्शन कर ब्रह्मधाम पहुंचे।

इधर, मोकलसर स्टेशन कस्बे सहित आस-पास के काठाड़ी, भागवा, मोतीसरा, लूदराडा, अर्जियाना में हर्षोल्लास से होली मनाई। वहीं पादरु में भी होली की खूब रौनक नजर आई। असाडा में भी होली हर्ष के साथ मनाई।

कल्याणपुर,(आंचलिक) | क्षेत्र के थोब, नेवरी, बागावास, तिरसिगड़ी सोढ़ा सहित अन्य गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया। होली के दूसरे दिन फुलगेर कार्यक्रम आयोजित हुआ, इसमें कस्बे के अलग-अलग गली मोहल्ला में गेर नृत्य सहित महिलाओं ने लूर नृत्य किया।

इन्द्राणा | कस्बे में होली के दूसरे दिन भूर गेर का आयोजन हुआ, जिसमे परंपरागत ढोल थाली की थाप पर गेरियों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति तुलछाराम महाराज ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर गेरियों का मनोबल बढ़ाया।

मायलावास | यहां ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन के दौरान आज भी एक अनूठी परंपरा है जिसे धार्मिक अनुष्ठान भी कहा जाता है। दहन के दौरान होलिका इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न करके आने वाले समय के सगुन लिए जाते हैं। होलिका दहन के दौरान होलिका स्थल पर गांव के पुरोहित (ब्राह्मण) द्वारा मंत्र उच्चारण व धार्मिक संस्कारों और विधि विधान के द्वारा कलश में सात अनाज को डाल करके उस घड़े को होलिका दहन स्थल पर गड्ढा खोदकर को स्थापित किया जाता है।

जसोल | जसोल के युवाओं की एक टीम में इस बार होली के दिन अनुकरणीय कदम उठाते हुए होली के दिन गरीबों की झुग्गियों में जाकर मिठाई बांटने का काम किया। होली के पर्व पर हर परिवार में खुशी का माहौल रहे, इसी उद्देश्य को लेकर युवाओं की एक टीम ने यह निर्णय लिया। गांव के ही युवाओं की ओर से ही यह व्यवस्था की गई। टीम में भरत अवस्थी, सुनील खण्डेलवाल, श्रवण सोलंकी, केवलचन्द कच्छवाह, दिनेश लुहार, अभिषेक सांखला, ललित निम्बार्क, विजयसिंह राठौड़, जीतू राठौड़, मेवाराम टाक, माधव गहलोत, भरत परमार, श्याम सोनी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...