पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News The Last Status Of The Groom It Is A Far Fetched Thing To Get The Favor The World Will Love Seeing

दूल्हे का आखिरी स्टेटस: भाया मिलना तो दूर की बात... दुनिया देखण को तरसेगी...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह हादसा संभवतया विकट मोड़ पर तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान हुआ। मेगा हाइवे पर सोईंतरा के पास विकट मोड़ में ओवरटेक करते समय बोलेरो गाड़ी ट्रेलर की चपेट में आने से भीषण हादसा हो गया। सोईंतरा सरपंच गोविंदसिंह चौहान ने बताया कि रुघनाथपुरा गांव की सरहद पर करीब 500 मीटर के दायरे में पिछले 2 साल में आधे दर्जन हादसे हो चुके हैं। महीने में कम से कम एक बार गाड़ी पलटी खा ही जाती है। खतरनाक मोड़ होने के कारण सामने से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती है। ऐसी स्थिति में स्पीड ब्रेकर व जेब्रा क्रॉसिंग लगाया जाना भी जरूरी है, जाे यहां नहीं है। बीते दो साल से हो रहे हादसों से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया।

बिठूजा की रहने वाली सीता को पंद्रह दिन पहले ही माता-पिता ने हंसी-खुशी के साथ घर से विदा किया। 27 फरवरी को कनाना निवासी विक्रम के साथ सीता ने जिंदगी के हर कदम पर साथ निभाने की कसम खाई तो विक्रम ने भी हरपल साथ निभाने का वादा किया। अभी तक सीता के हाथ में लगी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क हादसा जिंदगी ही लील गया।

इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां ही छीन ली। इसके साथ ही 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बालोतरा, कनाना व कुशीप में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा शनिवार सुबह का है, विक्रम व सीता शादी के बाद देवी-देवताआंे के जात देने के बाद शनिवार सुबह परिवार सदस्यों के साथ रामदेवरा जा रहे थे। घर से 60 किलोमीटर दूर ही मेगा हाइवे पर सोइंतरा सरहद में सामने से आ रहे ट्रेलर से बोलेरो की भिड़ंत के बाद विक्रम व सीता के साथ ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में विक्रम के जीजा किशोर के साथ उसकी प|ी, पुत्र व पुत्री की भी मौत हो गई।

वॉट्सएप स्टेट्स: दुनिया देखण को तरसेगी

रामदेवरा के लिए रवाना होने से पहले विक्रम ने अपने वाॅट्सएप स्टेट्स में लिखा था- टेम आणे दे रे... भाया मिलना तो दूर की बात... दुनिया देखण को तरसेगी...। यह बात भी लाेगाें में चर्चा का विषय बन गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य व उनके रिश्तेदार शामिल है। गाड़ी में संवार दम्पति जिनकी दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी, विवाह में मेहंदी का रंग हाथों से छूटा ही नहीं था और दोनों काल का ग्रास बन गए।

शहर में शोक, केवला पर टूटा दु:खों का पहाड़

कनाना निवासी केवलराम माली के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में केवलराम के दामाद किशोर, पुत्री विमला, दोहिते प्रतीक व दोहिती राशु की काल का ग्रास बन गए। वहीं केवलराम के नव विवाहित पुत्र विक्रम और पुत्रवधू सीता की भी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में केवलराम के भांजे कैलाश, डिंपल प|ी कैलाश, गुंजन व प्रियंका सहित चालक जगदीश की मौके पर हीं मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सभी शवों को सीएचसी शेरगढ़ ले जाया गया।

15 दिन पहले लिए थे फेरे, एक साथ अलविदा

खेती करने वाले कनाना निवासी केवलराम ने बेटे विक्रम की 27 फरवरी को शादी की थी। विक्रम व सीता ने भी इस दिन साथ जीने-मरने की कसम खाई, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के महज 15 दिन बाद ही दोनों नवविवाहित दंपती की हादसे में मौत हो गई।

8 फीट ऊंची कैंपर ट्रेलर के नीचे पिचककर 2 फीट की ही रह गई

कैंपर में सवार अर्जुन पुत्र गौतम, कमलेश पुत्र गौतम व रमेश पुत्र माधाराम घायल हो गए। ये तीन ही जिंदा बच पाए। इन्हें जोधपुर रेफर किया गया। वहां हालत स्थिर बताई जा रही है। इनके बचने की बड़ी वजह यह है कि ये कैंपर के खुले डाले में बैठे थे। गाड़ी का यह हिस्सा ट्रेलर के नीचे आने से बच गया था। आगे बैठे सभी 11 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पास ही में ढाबे वालों ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। उन्होंने क्रेन आने तक बचाने का प्रयास किया लेिकन कैंपर बुरी तरह ट्रेलर के नीचे पिचक गई थी।

कैंपर में तीन जने ही बचे, वे पीछे डाले में बैठे थे, यह हिस्सा ट्रेलर के नीचे नहीं आया

हादसे के बाद संभल ही नहीं पाये परिजन

अपनों के खोने का मातम,हर आंख में आंसू

पति-प|ी एक साथ हुए दुनिया से विदा

15 मिनट पहले ढाबे पर ली सेल्फी बनी अंतिम तस्वीर

15 दिन पहले लिए थे फेरे

15 मिनट बाद 11 की मौत
खबरें और भी हैं...