पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mokalsar News Rajasthan News The Smuggler39s Stolen Vehicle Crashed Into The Tree And Smuggler Escaped By Putting Doda Pop In Another

चोरी की फॉरच्यूनर गाड़ी पेड़ से टकराई दूसरी में डोडा पोस्त डालकर तस्कर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिवाना पुलिस का खुफिया तंत्र एंव मुखबिरी कितनी तेज है, इसका उदाहरण गुरुवार शाम को देखने को मिला, जब शाम 7: 30 बजे जालोर की तरफ जा रही डोडापोस्त से भरी फॉरच्यूनर कार काठाडी़ आगे घुमावदार मोड़ में पेड़ से टकरा गई। सिवाना पुलिस को सूचना मिलने से करीब एक घंटे देरी से मौका स्थल पर पहुंची, तब तक तस्कर डोडा पोस्त दूसरी गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए। मौके पर सिर्फ क्षतिग्रस्त फॉरच्यूनर कार एवं कुछ डोडा-पोस्त बिखरा हुअा मिला। फॉरच्यूनर कार में चैसिस नम्बर पूरी तरह से घिसा मिला एवं नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। सिवाना पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवाई, लेकिन तस्कर हत्थे नहीं चढ़े।

एसपी के निर्देशों के बाद भी सख्त नहीं पुलिस

सिवाना के पड़ोसी थानों में लगातार एनडीपीएस की कार्यवाही होने पर बाड़मेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के सिवाना थाने के विजिट के दौरान सिवाना थानाधिकारी को तस्करों के रूटों की पहचान कर यहां पर भी डोडापोस्त अवैध तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे लेकिन सिवाना पुलिस काेई कार्रवाई नहीं कर रही है।

काठाड़ी गांव की सरहद में बीती रात को पेड़ से टकराई हुई फॉरच्यूनर कार मिली है। बिना सीटें एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगी गाड़ी हमने बरामद की है। निश्चित रूप से इसे तस्कर छोड़ कर फरार हुए है। हमने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत वाहन को जब्त कर लिया है।
- दाऊद खान, थानाधिकारी सिवाना
खबरें और भी हैं...