पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News The Tanker Overturned With Palm Oil The Villagers Carried The Buckets And Buckets

पाम ऑयल से भरा टैंकर पलटा मटकियां-बाल्टी भर ले गए ग्रामीण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थोब | स्टेट मेगा हाईवे पर नेवाई व रेवाड़ा के पास शनिवार रात में पाम ऑयल से भरा एक टैंकर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इससे सड़क पर पाम ऑयल बहने लगा। आस-पास के ग्रामीणों को पता चला तो कोई मटकी लेकर तो कोई बाल्टी लेकर पाम ऑयल लेने पहुंच गया। जानकारी के अनुसार पाम ऑयल से भरा टैंकर पंजाब से गुजरात की तरफ जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टैंकर पलटी खा गया। टैंकर पलटने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे दिन में क्रेन बुलाकर टैंकर के अगले हिस्से को बाहर निकाला। साथ ही टैंकर को मेगा हाईवे पर खड़ा किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण व महिलाएं मौके पर पहुंची। पाम ऑयल बिखरा देख ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। तेल जैसे ही सड़क के आसपास खेतों में बहने लगा तो लोगों में तेल लेने में होड़ मच गई।
खबरें और भी हैं...