पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Today The Sun Enters The Pisces Zodiac Kharmas Till April 13 Will Not Be Auspicious

सूर्य का अाज मीन राशि में प्रवेश, 13 अप्रैल तक खरमास, नहीं हाेंगे शुभकार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्य शनिवार काे मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हो जाएगा। यह 13 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेगा। 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा और खरमास खत्म हो जाएगा। खरमास के कारण एक महीने तक शुभकार्य वर्जित रहेंगे।

इस माह सूर्य गुरु ग्रह की सेवा में रहते हैं। इस वजह से इन दिनों में शुभ कर्म वर्जित रहते हैं। इस माह में सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। 13 मार्च को मीन संक्रांति होने से इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए, दान-पुण्य करना चाहिए।

12 राशियों पर यह होगा असर, कन्या राशि के जातकों काे इस माह बरतनी हाेगी विशेष सावधानी


मेष } मेष के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से नेत्रों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृष } इन लोगों के लिए अब सूर्य एकादश हो जाएगा। वृष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन } इन लोगों के लिए सूर्य दशम रहेगा। सूर्य की वजह से घर-परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।

कर्क } इस राशि के लिए नवम सूर्य रहेगा। आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

धर्म . समाज

सिंह } आपके लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। इस राशि के लोगों को अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या } जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं, लेकिन सावधान रहकर काम करें।

तुला } आपके लिए सूर्य षष्ठम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक } इस राशि से सूर्य पंचम हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु } इन लोगों के लिए चतुर्थ सूर्य की वजह से आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मकर } तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने का योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ } आपको सूर्य की वजह से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।

मीन } सूर्य अब इसी राशि में रहेगा। सूर्य आपके प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ मिल सकता है। रुकावटों को दूर कर पाने में सफलता मिलेगी।

तांबे के लोटे से एक माह तक नियमित सूर्य काे चढ़ाएं जल

सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करें।

सूर्य मंत्र : ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ दिनकराय नमः, ऊँ दिवाकराय नमः, ऊँ खखोल्काय स्वाहा इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। उपासना में धूप, दीप जलाएं और सूर्य का पूजन करें।

सूर्य के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम : सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इन चीजों में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। हर रविवार सूर्य के लिए व्रत करें।

भविष्य पुराण में बताया सूर्य पूजा का महत्व

भविष्य पुराण के ब्राह्म पर्व में श्रीकृष्ण और सांब के संवाद बताए गए है। सांब श्रीकृष्ण के पुत्र थे। इस अध्याय में श्रीकृष्ण ने सांब को सूर्य देव की महिमा बताई है। श्रीकृष्ण ने सांब को बताया कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य की पूजा करता है, उसे ज्ञान की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण ने बताया मैंने भी सूर्य की पूजा की और इसी के प्रभाव के दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई है।
खबरें और भी हैं...