पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balotra News Rajasthan News Two Videos Of Vandalism Brutally Viral 5 Arrested

बर्बरतापूर्वक मारपीट के दो वीडियो वायरल, 5 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर जिले में गुरुवार को सामने आई दो घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिसने भी इन वायरल वीडियो को देखा है हैरान है। दरअसल जमीन विवाद को लेकर चौहटन के खेराज का तला में एक महिला, बालिकाओं पर 5-6 बदमाश लाठियों से हमला कर रहे है, वहीं दूसरा वीडियो समदड़ी इलाके का है, जहां एक प्लॉट विवाद को लेकर एक पति और प|ी पर 10-12 बदमाशों ने लाठियों, सरियो से हमला कर दिया। इन दोनों घटनाओं में घायल अस्पताल में भर्ती है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आर्इ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर चौहटन में पांच दिन पुरानी घटना में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि चौहटन मामले में दोनों पक्षों के क्रॉस मामले दर्ज करवाए गए है। एसपी आनंद शर्मा के निर्देश पर दोनों मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए है।

बालोतरा | समदड़ी थाने में भूखंड विवाद के चलते हुई मारपीट का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ह। दरियादेवी प|ी चंद्राराम निवासी पचपदरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह, उसके पति व बच्चे गुरुवार को उसकी नणद के वहां उनके पुत्र पवन कुमार को होली मिलन के लिए गए। वहां पर कुछ देर रुकने के साथ वह, उसके पति चंद्राराम, भांजा पवन कुमार, भांजी रेखादेवी, सास सीतादेवी के साथ उसके भांजे के प्लॉट को संभालने के लिए गए। वहां पर उसके पति चंद्राराम भूखंड की सफाई कर रहे थे। इस दरम्यान 10-12 लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए, जिनके हाथों में लोहे के सरिए, लाठियां व डंडे थे। गंभीर घायल पति-प|ी को बालोतरा में भर्ती करवाया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

डाल दी। इसको लेकर जब बात की तो आरोपी नाराज हो गए। आरोपी अचला पुत्र ताजाराम, पुराराम पुत्र महेशाराम, जेठाराम पुत्र महेशाराम, पुरखाराम पुत्र टीलाराम, केशाराम पुत्र महेशाराम, ताजाराम पुत्र खेराज जाट आए और महिला का रास्ता रोका। इसके बाद लाठियों से उस पर हमला कर दिया। इससे शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई है। वायरल हुए वीडियो में भी 5-6 लोग महिला पर लाठियों से मारपीट करते नजर आ रहे है। घटना के बाद 8 को पुलिस थाना चौहटन में मामले की रिपोर्ट दी गई। थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि मामले में पूनमाराम पुत्र महेशाराम व जेठाराम पुत्र महेशाराम निवासी खेराज का तला नेतराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

बाड़मेर | चौहटन थाना क्षेत्र के खेराज का तला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर 5-6 बदमाशों ने लाठियों से लैस होकर हमला कर दिया। इससे महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, फिलहाल जिला अस्पताल में महिला को इलाज के लिए भर्ती करवाया है। करीब 5 दिन पुरानी इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला का बाड़मेर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। चौहटन थाने में महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि 8 मार्च को उसकी जमीन पर बने टांके में बदमाशों ने कांच की बोतलें

प्लॉट विवाद में अधेड़ व महिला को पीटा


देवर ने साथियों के साथ मिलकर किया भाभी पर हमला

समदड़ी. लाठियों से मारपीट करते लोग।

बाड़मेर. नेतराड़ में महिला के साथ मारपीट करते हुए लोग।
खबरें और भी हैं...