वार्ड 28 में चित्रकार एम यासीन का बहुमान किया
बालोतरा शहर के प्रसिद्ध चित्रकार एम. यासीन को मोइन अल असद दुरा दुबई में माह मई 2020 में आयोजित होने वाली पेंटिंग्स एक्जीबिशन में आमंत्रित किया है। इस उपलक्ष्य में बहुमान कार्यक्रम वार्ड नं.28 में आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद मोहम्मद रफीक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रित किया जाना व पेंटिंग्स में गोल्ड प्राप्त कर बालोतरा लौटने पर नगर बालोतरा के जिला स्तरीय संगठनों में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के अध्यक्ष सालगराम परिहार तथा राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संगठन इकाई बाड़मेर जिलाध्यक्ष पारसमल चौहान ने माला पहनाकर बहुमान किया किया। नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद मोहम्मद रफीक, पूर्व पार्षद साबिर भाई उर्फ पप्पू तथा युवा एडवोकेट उमरदीन मेहर, एवं राजस्थानी फिल्म मादरे वतन के कैमरामैन गोपाल भाई राठौड़, पेंटर लुकमान एवं फारूक तथा मित्र मंडली द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद साबिर भाई उर्फ पप्पू भाई ने कार्यक्रम में आए नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन युवा एडवोकेट उमरदीन मेहर ने किया।
बालोतरा. चित्रकार एम यासीन का बहुमान करते हुए।