- Hindi News
- National
- Balotra News Rajasthan News Wife Succumbs Husband Commits Suicide By Hanging
पत्नी पीहर गई, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रेलर ने कुचला, मौत
कल्याणपुर| एनएच 25 पर सरवड़ी पुरोहितान गांव सरहद में 10 मार्च को दोपहर करीब 1.30 बजे सड़क पार कर रहे बच्चे को तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, मगर बच्चे ने दम तोड़ दिया। छह वर्षीय जितेंद्र पुत्र सावलराम मेघवाल रोड क्रॉस कर अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बालोतरा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। बच्चे को गंभीर हालत में जोधपुर के लिए रेफर किया। जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
इमाम।
चौहटन | कोनरा पंचायत के सूरपूरा राजस्व गांव में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक ने जाल के पेड़ से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कोनरा के सूरपुरा निवासी इमाम पुत्र हसन घर से शोच के बहाने बाहर निकाला और पेड़ से फंदा लगा कर झूल गया। शव पोस्टमार्टम के लिए चौहटन अस्पताल लाया गया। मृतक की प|ी हमेरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 2 साल पूर्व हुई थी। ससुराल वाले मुझे व पति को दहेज के लिए परेशान करते थे इससे तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली।