पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jasol News Rajasthan News Woman On Wills Rally And Prerna Samman Ceremony By Terapanth Mahila Mandal

तेरापंथ महिला मंडल की ओर से वुमेन अॉन विल्स रैली व प्रेरणा सम्मान समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला की ओर से अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व संभाग प्रभारी कनक बैद जोधपुर व जसोल मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी भंसाली की अध्यक्षता में वुमेन ऑन विल्स रैली व प्रेरणा सम्मान का आयोजन किया गया।

जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, जसोल पुलिस चौकी महिला कांस्टेबल सुंदर, तेरापंथ सभा अध्यक्ष डूंगर चंद सालेचा, सह सचिव कांतिलाल ढेलड़िया, ओसवाल समाज कोषाध्यक्ष दिलीप गांधी मेहता, प्रवीण भंसाली, तेयुप अध्यक्ष तरुण भंसाली ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लिख मणियों की वास, मेन बाजार, बस स्टैंड, राजकीय चिकित्सालय, नवकार स्कूल होते हुए पुराना ओसवाल भवन पहुंची। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई। तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण संकल्प गीत से हुआ। अध्यक्ष मंजूदेवी भंसाली ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मंच पर विराजित सभी अतिथियों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर बहुमान किया गया। मंडल मंत्री ममता मेहता ने केंद्र द्वारा निर्देशित साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी का संदेश वाचन किया। कार्यक्रम में नवकार शिक्षण संस्थान बालोतरा की प्रधानाचार्य रेणुका राजपुरोहित, डीपीएस स्कूल अंग्रेजी अध्यापिका, वार्ड पंच रेखादेवी, कंकु चौपड़ा, समाजसेविका रेखादेवी डोसी को महिला मंडल जसोल ने प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी कनक बैद, ग्राम पंचायत जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, सभा अध्यक्ष डूंगर चंद सालेचा, जसोल जेटीएन प्रतिनिधि कांतिलाल ढेलड़िया, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व तेयुप अध्यक्ष तरूण भंसाली, तेयुप मंत्री अमित सुराणा, उपाध्यक्ष अमित मांडोत, किशोर मंडल के संयोजक संजय संकलेचा, अभिनंदन ढेलड़िया सहित सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ललिता मेहता ने किया।

जसोल. रैली निकालते महिलाएं।
खबरें और भी हैं...