पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patodi News Rajasthan News Youth Congress And Nsui Team Express Their Gratitude To Revenue Minister

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई टीम ने राजस्व मंत्री का जताया आभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बायतु | राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की ओर से राजकीय महाविद्यालय बायतु को पीजी में क्रमोन्नत, पाटोदी में नए महाविद्यालय की घोषणा एवं बायतु में इंडोर स्टेडियम की घोषणा करने पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई टीम ने राजस्व मंत्री का आभार जताया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेश पोटलिया ने बताया कि महाविद्यालय को क्रमोन्नत करने पर स्थानीय विद्यार्थियों को दूरदराज के क्षेत्रों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उनको सारी सुविधाएं बायतु मुख्यालय पर मिल जाएगी। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष गोदारा ने बताया कि पाटोदी के दूरदराज क्षेत्र में महाविद्यालय की घोषणा करना एक पिछड़े क्षेत्र को बढ़ावा देने के समान है और शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इंडोर स्टेडियम की घोषणा करने पर खिलाड़ियों की प्रतिभाएं और निखरेगी। एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल साईं, रेखाराम चौधरी, दिनेश सऊ, अशोक राव, गजेंद्र, अजयपाल, ठाकर मुढ, शेरसिंह बेनीवाल, अनीता, लीलावती, कांता ने आभार जताते हुए राजस्व मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबरें और भी हैं...