पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्‌डी में युवाओं ने दिखाया दमखम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निकटवर्ती विरधाणीयो की ढाणी में प्रजापत समाज किक्रेट प्रतियोगिता 11 मार्च से प्रारंभ हुई। इसमे पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र की टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच गीगी देवी प्रजापत रही। आयोजक घेवर परमार, गौतम प्रजापत, सुरेश रामिणा व बालक परमार ने यह जानकारी दी।

पादरू | कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में विश्नोई समाज व गांव के युवा संगठन की ओर से होली के उपलक्ष्य में कबड्डी मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में दो टीमों ने भाग लिया, एक टीम के कप्तान खेराज खीचड़ रहे व दूसरी टीम के कप्तान ओमप्रकाश धतरवाल रहे। दोनों टीम 2- 2 से बराबर रही। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में कैलाश खिचड़, ओमप्रकाश धतरवाल, भजनलाल खिलेरी, अशोक खिलेरी, भीखाराम जानी, सुरेश धायल, नरेश धायल, बुद्धाराम धायल, हनुमान धायल, राजूराम माजू , महेंद्र मांजू , सहीराम धायल, सुरेश धायल, भीमराज सोलंकी, अजरुदीन , आकाश , खेराज माजू , सुरेश जाणी, गणपत खींचड आदि युवाओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...