- Hindi News
- National
- Nawagaon News Rajasthan News 1 Km Long Gadaliyan39s Necklace Offered In Hailey
1 किमी लंबी गादलियाें का हार हाेली में चढ़ाया
कस्बे में आदिवासी समाज के बच्चों ने 1 किमी लंबा 31 हजार गादलियों का हार बनाकर होली में चढ़ाया। बसस्टैंड पर गादलियाें का हार आकर्षण का केंद्र रहा। पिछले एक माह से ये बच्चे गोबर एकत्रित कर गादलियां बना रहे थे। सूखी गादलियों का हार चार दिन पहले बनाया। बच्चों ने बताया कि गोबर से बनी गादलियों की होली जलाने का पीछे उद्देश्य सिर्फ वातावरण को शुद्ध रखना और पर्यावरण को बचाना है। यह हार आपसी एकता और सदभावना का प्रतीक है। जिस तरह ये सभी गादलियां एक रस्सी में पिरोकर एकता का संदेश दे रही हैद्व उसी तरह हमें भी एकता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। 50 से ज्यादा बच्चे जब इस गादलियों के हार को लेकर होली चौक जा रहे थे तो हर कोई टकटकी नजर से इन्हें ही देख रहे थे। गादलियों से बने हार को लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की। बसस्टैंड पर इस हार को देखने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई।
11 बच्चों ने मिलकर 200 मीटर लंबी रस्सी में गादलियां पिरोकर होली में डाली
नवागांव. पर्यावरण बचाने के लिए होली पर बच्चों ने अनूठी पहल की। ग्राम पंचायत सियापुरा के पलोदरा में 10-12 साल के 11 बच्चों ने 200 मीटर लंबी रस्सी में गोबर से बनी गादलियां पिरोकर होली में चढ़ाई गई। इन्हीं गादलियों से होली जलाई ताकि वातावरण शुद्ध रहे और पर्यावरण का संरक्षण हो। बच्चों ने 100-100 मीटर की लंबी दो रस्सियों में उन गादलियों को पिरोकर शोभायात्रा के रूप में होली चौक पहुंचे। जहां होली की परिक्रमा कर चढ़ाई। इसके बाद पूजा अर्चना के बाद होलीका दहन किया। पलोदरा के अमृतलाल कलाल ने बताया कि 20 दिन पहले से बच्चों ने गोबर की गादलियां बनानी शुरू कर दी थी।
चिड़ियावासा में 1 किमी लंबा गादलियों का हार बनाकर होली चौक ले जाते बच्चे।
पलोदरा में रस्सी में पिरोकर होली चौक पर गादलियां ले जाते बच्चे।