38 शराब दुकानों के लिए 1000 आवेदन
बांसवाड़ा। आबकारी विभाग की और से जिले में शराब दुकानों के लिए ऑन लाइन मांगे गए आवेदन के अंतिम दिन रविवार को कुल 1 हजार आवेदन प्राप्त हुए। प्रत्येक आवेदन का शुल्क 30 हजार रुपये है। इस हिसाब से विभाग को फिलहाल 3 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। हालांकि यह आवेदन पिछली बार के मुकाबले कम बताए जा रहे है। सोमवार को फिजिकली आवेदन जमा किए जाएंगे जिसके स्तिथि साफ होगी। गौरतलब है कि यह आवेदन 10 अंग्रेजी और 29 कंपोजिट दुकानों के लिए मांगे गए है।