पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News 10th And 8th Board Exams Begin Students Smiling Giving English Paper

10वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी का पेपर देकर मुस्कुराते निकले विद्यार्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलेभर में गुरुवार से कक्षा 10वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 10वीं बोर्ड के लिए जहां जिले में 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहीं कक्षा 8वीं में इस बार 34955 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनकी परीक्षाएं 272 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही हैं। दोनों ही परीक्षाएं देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। जिन्होंने बताया कि पहला पेपर बहुत ही आसान था।

इधर कक्षा 12वीं की भी परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल जैसे अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं, वहीं हर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। इधर, जिले की फ्लाइंग टीम द्वारा भी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इधर, महात्मा गांधी राजकीय मॉडल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गुरुवार को आठवींं बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को प्राचार्या माया सेमसन ने तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने और अनुशासन बनाए रखने की बात कही। प्राचार्या ने कहा कि किसी भी बच्चे को परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर तत्काल संपर्क करें ताकि उसका समाधान करें।

जा रहा है। इधर, महात्मा गांधी राजकीय मॉडल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गुरुवार को आठवींं बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को प्राचार्या माया सेमसन ने तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने और अनुशासन बनाए रखने की बात कही। प्राचार्या ने कहा कि किसी भी बच्चे को परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर तत्काल संपर्क करें ताकि उसका समाधान करें।

खांदू कॉलोनी स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकलते 8वीं क्लास के विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...