- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News 13 Will Celebrate Rang Panchami At Bada Ramdwara
बड़ा रामद्वारा में 13 को रंग पंचमी का उत्सव मनाएंगे
बांसवाड़ा| शहर के सूरजपोल स्थित बड़ा रामद्वारा में 13 मार्च शुक्रवार को रंग पंचमी पर वार्षिक उत्सव मनाएंगे। इस दौरान रामस्नेही संप्रदाय मेड़ता के महंत रामकिशोर महाराज, उत्तराधिकारी रामनिवास शास्त्री महाराज, संगीताचार्य ध्यानिराम महाराज के सान्निध्य में भजन कीर्तन और सत्संग होगा। यह जानकारी संत रामप्रकाश महाराज ने दी।