- Hindi News
- National
- Nawagaon News Rajasthan News 2 Miscreants On Bike Ran Away With The Girl39s Phone
बाइक पर आए 2 बदमाश, युवती का फोन लेकर भागे
शहर के करीब भापोर पंचायत के छत्रसालपुर गांव मंे होलीका दहन का वीडियो बना रही एक युवती के हाथों से मोबाइल छीनकर पल्सर सवार दो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन वे नहीं पकड़े गए।
छत्रसालपुर निवासी बालकृष्ण जत्ती ने बताया कि सोमवार रात 8 बजे उसकी बेटी ज्याेति गोस्वामी होली का दहन की मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, मंदिर के पास अंधेरे में खड़े दो युवकों मंे से एक पीछे से आया और हाथ में झपट्टा मारते हुए छीन लिया। दूसरा युवक थोड़ी दूर अंधेरे में पल्सर बाइक शुरू कर इंतजार कर रहा था। जैसे ही बदमाश मोबाइल लेकर आया बाइक के पीछे बैठकर दोनों भाग गए। आनन फानन में हुई घटना में एक बार तो ग्रामीण कुछ समझ ही नहीं पाए। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों का भापोर नर्सरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। मंगलवार को सदर थाने में मोबाइल चोरी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
वहीं रिपोर्ट के अनुसार होलीका दहन का आयोजन हो रहा था, ग्रामीण इलाका होने के कारण क्षेत्र में पर्याप्त लाइट नहीं थी। इसी वजह से बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दे दिया।