पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News 20 Lakh Population 77 Thousand Masks In Government Hospitals For Rescue

20 लाख की अाबादी, बचाव के लिए सरकारी अस्पतालांे में 77 हजार मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग ने बाहर से आने वाले पर्यटकों की निगरानी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में 3 विदेश पर्यटकों की स्क्रीनिंग की। जिनमें इटली, जर्मनी और इंग्लैंड के ट्यूरिस्ट शामिल हैं। जांच के डॉक्टरों ने बताया कि शहर के एक कॉलोनी का युवक इटली में पढ़ाई करता है, जो इन दिनों बांसवाड़ा आया हुआ है। ऐसे में सूचना मिलने पर उसके घर पहुंचे और उसकी स्क्रीनिंग की। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव है। जानकारी के अनुसार उसे 14 दिनों तक घर में ही आइसोलेटेड रहने की सलाह दी है। क्योंकि सरकार की ओर से मिली गाइडलाइन में 8 से 9 देश ऐसे चिह्नित किए हैं, जहां कोरोना का असर ज्यादा है। इसे देखते हुए युवक को सलाह दी गई है कि वो घर में ही रहे और परिवार के लोग भी 1 से 2 मीटर की दूरी बनाए रखे। टीम द्वारा रोजाना युवक की निगरानी की जाएगी। इधर उदयपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरी इंग्लैंड के कपल की भी स्क्रीनिंग की गई। यह कपल 5 दिनों से बांसवाड़ा में हैं। वहीं 15 दिनों से भारत भ्रमण पर है। जानकारी के अनुसार यह कपल मध्यप्रदेश दानपुर होते हुए यहां पहुंचा। चैकपोस्ट से सूचना मिलने पर बस स्टैंड पर ही स्क्रीनिंग कर दी थी। सभी सिंपटम्स नेगेटिव मिले। इसी प्रकार एक पर्यटक जर्मनी से भी यहां आया हुआ है।

स्कूली बच्चों के लिए जरूरी, मजबूरी में 20 से 40 रुपए में खरीदने पड़ रहे मास्क

मजबूरी में लाेगाें काे एहतियात के लिए बाजार से 20 से 40 अाैर 60 रुपए तक खर्च कर मास्क खारीदने पड़ रहे हैं। भास्कर टीम ने शुक्रवार काे शहर अाैर देहात के 25 मेडिकल स्टाेर जाकर मास्क खरीदे। जिनमें अलग-अलग कीमत में बिना कोई एमअारपी लिखे मास्क बेचे जा रहे हैं। ब्लैक रंग का बड़े छेद वाला मास्क 25 रुपए में बिक रहा है, जबकि विशेषज्ञ को जब यह बताया ताे बड़े छेद हाेने से इस वायरस के बचाव के लिए ज्यादा कारगर नहीं है। सबसे ज्यादा जरूरत स्कूलों में है, जहां सभी बच्चे और स्टाफ समूह में ही रहते हैं, लेकिन सरकार द्वारा इन स्कूलों में मास्क नहीं दिए गए। हालांकि निदेशक सौरभ स्वामी ने सभी डीईओ को जागरूकता की गाइडलाइन जारी कर दी है।

इटली में पढ़ाई कर रहा युवक घर लाैटा, काेराेना नहीं, लेकिन 14 दिन तक घर पर ही आइसोलेटर पर रहेगा

भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा

जानलेवा काेराेना वायरस से ग्रसित इटली के पर्यटकों के प्रदेश के 6 जिलाें में घूमने की सूचना ने सभी जिलाें के प्रशाासन अाैर स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े कर दिए हैं। बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में तो अाइसाेलेशन वार्ड भी बना दिया। यहां अाने वाले विदेशी नागरिकाें की सेहत जांची जा रही है। लेकिन इस वायरस की चपेट में अाने और इससे बचाव के लिए एहतियात सुरक्षा के लिए मास्क की भारी कमी है। भास्कर ने चिकित्सा विभाग में कोरोना वायरस को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की पड़ताल की तो हालात चिंताजनक सामने आए हैं। इस गंभीर बीमारी का इलाज अभी कोई नहीं है, ऐसे में बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर की प्रमुख सुरक्षा उपकरण बने हुए हैं। लेकिन अलर्ट के तीन दिन बाद भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी डिमांड को पूरा नहीं किया जा रहा है। 20 लाख की अाबादी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पास मात्र 77 हजार मास्क है। इसमें से 53 हजार ताे अभी तक ड्रग वेयर हाउस में ही पड़े है। यानी कुल जनसंख्या का 3.8 फीसदी मास्क उपलब्ध हैं। जिले के सबसे बड़े एमजी अस्पताल के स्टाेर में भी 8900 मास्क की उपलब्धता देखी गई। इसके अलावा 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एेसे हैं, जहां अभी तक मास्क की सप्लाई ही नहीं दी गई है। इनमें घलकिया, फलवा, घाेड़ी तेजपुर, पांचवड़ा, रैयाना, डडूका, अांजना, काेटड़ा, भूंगड़ा, दूदका, छाेटी सरवा, माेहकमपुरा, चांदरवाड़ा अाैर नवागांव शामिल है।

धर्मसभा में कोरोना अपील; चरण स्पर्श ना करें, दूर से ही करें आचार्य के दर्शन

बांसवाड़ा. शहर की होटल में ठहरे विदेशी पर्यटकों की जांच करती चिकित्सा विभाग की टीम।

शहर की कॉमर्शियल कॉलोनी के जैन संत भवन में राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर जी का प्रवास है। वाे प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक धर्मसभा करते हैं। एेसे में उनके काफी भक्त उनके दर्शन के लिए अाते हैं। इसकाे लेकर समाज की अाेर से उनके कमरे के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिस पर काेराेना वायरस से बचाव के लिए अाचार्य श्री के दर्शन दूर से करने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं...