कॉर्निवल में 25 महिलाओं का सम्मान
बिजनेस न्यूज**
बांसवाड़ा. हीरो मेगा सर्विस कॉर्निवल के तीन दिवसीय कैंप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली 25 महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं कैंप में उन्हें 12 हजार 500 रुपए तक की छूट दी गई। कैंप में शिक्षाविद् निर्मला चेलावत को महागुरु की पदवी से नवाजा गया। साथ ही उनका शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया। मंच संचालक धनराज राजोरा ने सभी महिलाओं का परिचय कराया। इस दौरान आशा मेहता, नायब तहसीलदार दिशा गांधी, र|ा अय्यर, पुष्पलता सोनी, प्रेरणा उपाध्याय, दक्षा जोशी, खुशलता भट्ट, रिंकी नागर, शेरली जॉय, निशिन मोदी, इकफा रतलामवाला समेत कई महिलाओं का सम्मान किया। डॉ. मुनव्वर हुसैन ने सामाजिक सरोकार निभाने पर प्रकाश डाला। ध हीरो मोटोकॉर्प ने अंततराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाबचत का ऑफर दिया था।