पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 बालिकाओं अाैर 5 महिला ने किए बालदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंसर पीड़िताें के लिए शहर के स्पर्श सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार काे महिला दिवस के उपलक्ष्य में 4 बालिकाओं अाैर 5 महिलाओं ने बाल दान किए।

संस्थान से स्वाति जैन ने बताया पहली बार एक साथ उदयपुर, बांसवाड़ा अाैर सूरत से भी महिला ने बाल दान किए हैं। जिसमें मधु प्रकाश सिंघवी, सूरत 50 वर्ष, सना जोशी, बांसवाड़ा 15 वर्ष, छवि जोशी, गनोड़ा 9 वर्ष, दृष्टि टेलर, सालिया, 12 वर्ष अाैर रूप शर्मा 11 वर्ष, अमरदीप काॅलाेनी के अलावा तीन महिलाअाें ने गुप्तदान किया हैं। इन सभी डाेनेटराें में से सबसे कम उम्र की है गनाेड़ा की छवि शर्मा। जाे पहली कक्षा में पढ़ती है अाैर दिव्यांग है। छवि ने पहली बार बाल कटवाए हैं, वाे भी कैंसर पीड़िताें के लिए दान किए। वहीं अमरदीप नगर की रुप शर्मा के दादा-दादी दाेनाें काे ही कैंसर है। उसने देखा कि किस तरह से कीमोथैरिपी में बाल झड़ जाते हैं। इसलिए रूप ने बाल दान करने का निर्णय लिया। ताकि कैंसर पीड़िताें के विग बन सके। स्वाति ने बताया कि अब तक 70 से ज्यादा महिलाएं कैंसर पीड़िताें के लिए बाल दान दे चुकी हैं। केरल की एक संस्थान को भेजे जाते हैं जहां पर विग तैयार की जाती है और जरूरतमंद को निशुल्क दी जाती है और अभी संस्थान द्वारा 4 कैंसर पीड़ितों विग दी जा चुकी है।

दिव्यांग छवि ने कैंसर पीडितों के लिए दान किए बाल

गनोड़ा. गनोड़ा की 9 साल की दिव्यांग बालिका छवि ने कैंसर पीड़िताें के लिए बाल दान किए हैं। महिलाओं और युवतियों द्वारा कैंसर पीड़िताें के लिए बाल दान करने के खबरें अक्सर दैनिक भास्कर में प्रकाशित हाेती रहती है। इसी से प्रेरित होकर छवि ने भी अपनी मां शशि जोशी ने बाल दान करने की इच्छा प्रकट की। शशि जोशी ने अपने भाई भरत व्यास को छवि के बाल डोनेट करने की इच्छा के बारे में बताया। भरत ने स्पर्श सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान से स्वाति जैन एवं संदीप त्रिपाठी ने गनोड़ा में आकर छवि की मां शशि जोशी जो एक पार्लर चलाती हैं, वहां

पर आकर उसके बाल संग्रहित किए। छवि ने 12 इंच बाल कैंसर पीडितों के लिए दान किए। छवि ने दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसे रोजाना स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ता है।

गनोड़ा. छवि जोशी

बांसवाड़ा. दृष्टि टेलर
खबरें और भी हैं...