- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News 4 Months Ago Marriage Three Months39 Pregnancy Woman Died In Road Accident
4 महीने पहले की शादी, तीन माह का गर्भ, महिला की सड़क हादसे में मौत
होली की खरीदारी करने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब 22 वर्षीय रोशनी प|ी विकेश रावल रविवार दोपहर अपने मायके सालिया से ऑटो में सवार होकर परतापुर खरीदारी के लिए जा रही थी। परतापुर आशापुरा मोड के पास ऑटो पहुंचा ही था कि अचानक रोशनी ओटो से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि रोशनी ऑटो में ड्राइवर सीट पर बैठी थी, जंप लगने के कारण वो नीचे गिरी। लेकिन जैसे ही गिरी, उसी ओटो का पिछला टायर उसके शरीर पर से गुजर गया। कुछ देर रोशनी तड़पती रही, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में आनन फानन में उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों से बात की तो बताया कि रोशनी की शादी 4 महीने पहले ही तेजपुर में विकेश रावल के साथ कराई गई थी। वो 3 माह से गर्भ थी, पहली होली होने के कारण वो मायके आई थी और त्यौहार की खरीदारी के लिए जा रही थी। रोशनी की मौत की खबर सुनने ही परिजनों के भी आंसू शुरू हो गए। जिन्हें दूसरे लोगों ने ढांढस बंधाया।
रोशनी रावल