- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News 55 Thousand Stole Liquor At Contract Liquor Shop On Third Day
ठेके की शराब दुकान में तीसरे दिन भी 55 हजार की शराब चुरा ली
बांसवाड़ा| रतलाम रोड पर स्थित एक सरकारी शराब चोरों के निशाने पर है। तीन दिन में चोर यहां से दो बार चोरी कर 1.25 लाख के करीब शराब चुरा ले गए। बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। दुकान मालिक सुरेंद्र खत्री ने बताया कि उनकी दुकान में तीन में यह दूसरी बार चोरी हुई है। इस बार 58 हजार के करीब शराब चुरा ले गए। खत्री ने मिलीभगत से या रंजिशवश चोरी की आशंका जताई। इससे पहले सोमवार रात को भी चोर शटर तोड़कर भीतर रखी 70 हजार कीमत की विभिन्न ब्रांड की शराब चुरा ले गए थे। लगातार एक ही दुकान पर चोरी से पुलिस निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे है।