पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News 70 Thousand Goods And 8 Thousand Rupees Cash Stolen From Readymade And Grain Shop

रेडिमेड और अनाज की दुकान से 70 हजार का सामान और 8 हजार रुपए नकदी चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के मुख्य बसस्टैंड पर चौकी से 400 मीटर की दूर पर बुधवार रात को चोरों ने रेडिमेड और अनाज की दुकान को निशाना बनाया। नकुल पुत्र पुष्पेंद्र की रेडिमेड और अनाज की दुकान के पीछे सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और करीब 70 हजार रुपए के कपड़े, साड़ियां और जरूरी सामान के अलावा 8 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। चोरी की वारदात का पता गुरुवार सुबह उस समय लगा जब व्यापारी रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचा। तांबेसरा पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर चोरी की वारदात होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए चोरों को पकड़ने और चोरियों का खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि चोरियां ना हो।

दुकान में तीसरे दिन भी 55 हजार की शराब चोरी

बांसवाड़ा| रतलाम रोड पर स्थित एक सरकारी शराब चोरों के निशाने पर है। तीन दिन में चोर यहां से दो बार चोरी कर 1.25 लाख के करीब शराब चुरा ले गए। बुधवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। दुकान मालिक सुरेंद्र खत्री ने बताया कि उनकी दुकान में तीन में यह दूसरी बार चोरी हुई है। इस बार 58 हजार के करीब शराब चुरा ले गए। खत्री ने मिलीभगत से या रंजिशवश चोरी की आशंका जताई। इससे पहले सोमवार रात को भी चोर शटर तोड़कर भीतर रखी 70 हजार कीमत की विभिन्न ब्रांड की शराब चुरा ले गए थे। लगातार एक ही दुकान पर चोरी से पुलिस निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

तांबेसरा. चोरों द्वारा अनाज की दुकान में बिखेरा सामान।
खबरें और भी हैं...