पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेके से 70 हजार की शराब चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा. ठेके से शटर तोड़कर कार्टन फेंककर शराब की बातलें ले गए चोर।

बांसवाड़ा| रतलाम रोड पर स्थित एक सरकारी शराब के ठेके से सोमवार रात को अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए हजारों की शराब पार कर ली। मंगलवार सुबह दुकान खोली गई तो संचालक ने देखा कि अंदर दुकान में सामान बिखरा पड़ा मिला। पीछे के हिस्से में देखा तो वहां शटर टूटा हुआ था। चोरों ने पिछले हिस्से ही प्रवेश किया और वहां रखे शराब के कार्टन से हजारों की लागत की कई महंगी शराब और बीयर की बोतलें चुरा ली। इसके बाद दुकान के मालिक को सूचना दी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मालिक सुरेंद्र खत्री ने बताया कि इस वारदात में 60 से 70 हजार रुपए तक का नुकसान हुआ है। हालांकि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
खबरें और भी हैं...