- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News A Fire In The Generator In The Transport Office Caused Panic
परिवहन कार्यालय में जनरेटर में लगी आग से अफरा तफरी
बांसवाडा| जला हुआ जनरेटर।
बांसवाड़ा| जयपुर रोड स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में लगे जनरेटर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस कारण बिजली गुल हो गई। डीजी सेट से निकलते धुएं को देख वहां अफरा तफरी का माहौैल हो गया और कमरों में काम कर रहे कर्मचारी भी बाहर निकल आए।
वहां मौजूद लोगों ने मटकों में भरे पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उससे भी भी काबू नहीं पाया तो कर्मचारियों और स्टाफ ने धूल मिट्टी डालकर जैसे तैसे कर आग बुझाई। आग लगने के कारण तो पता नहीं लेकिन बताया जा रहा है कि डीजी की रिपेयरिंग सही नहीं की गई थी। बिजली गुल होने के कारण दोपहर बाद विभागीय कामकाज प्रभावित रहा। मौके पर डिस्कॉम के कर्मचारी भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी इलेक्ट्रीशियन काम होना बताकर डीजी ठीक करने के इंकार कर दिया, बाद में कार्यालय की ओर से इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार ठीक होने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आने के कारण वहां पर दिन में भी बिजली कटौती होती है। स्टाफ कर्मचारियों का कहना है कि यहां कार्यालय में अधिकतर काम जनरेटर से ही होता है, 3 से 4 घंटों तक बिजली नहीं आती है। वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण रेवेन्यू के काम सहित लोगों के लाइसेंस बनाने का काम भी प्रभावित हो सकता है।