- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Abhilasha39s Mobile Purse Dropped Zakariya Found
अभिलाषा का मोबाइल, पर्स गिरा, जकरीया काे मिला ताे लाैटाया
शहर के पंडित गौरीशंकर उपाध्याय पार्क में रविवार को परिवार के साथ घुमने आई गुजरात निवासी एक महिला का एप्पल कंपनी का मोबाइल और पर्स गिर गया। मूल रूप से नागरवाड़ा निवासी अभिलाशा प|ी अमित कुमार त्रिवेदी ने काफी तलाशा लेकिन नहीं मिला।
इसी बीच वहां घूमने गई सूरजपोल क्षेत्र निवासी जकरिया प|ी इम्तियाज को मोबाइल और पर्स मिले। जिस पर जकरिया लेकर सूरजपोल पुलिस चौकी पहुंचकर दिए। इस पर मौजूद कांस्टेबल पृथ्वी पालसिंह ने एप्पल के मोबाइल कॉल से अभिलाशा का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। थोड़ी देर बाद अभिलाशा चौकी पर आई और उन्हें मोबाइल और वर्स सुपुर्द कर दिए गया। अभिलाशाा ने जाकरिया की ईमानदारी पर धन्यावाद दिया।