- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Administration Stopped Child Marriage In Kheda Family Members Banned
खेड़ा में प्रशासन ने रूकवाया बाल विवाह, परिजनों को किया पाबंद
परतापुर| उपखंड के खेड़ा गांव में हो रहे बाल विवाह को प्रशासन ने रूकवा दिया। तहसीलदार उज्ज्वल जैन ने बताया कि खेड़ा में बाल विवाह होने की सूचना पर मोके पर गए तो मकराम रेबारी की बेटी की शादी हो रही थी। जिस पर लड़की तो बालिग पाई गई लेकिन सागवाड़ा के गड़ा जुमजी से का दूल्हा नाबालिग निकला। प्रशासन ने मौके पर जाकर शादी रूकवाई और परिजनों को बालिग होने तक शादी नहीं कराने को लेकर पाबंद किया।
परतापुर. दोनों परिवार को पाबंद करते तहसीलदार।