- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News All England Sindhu Loses Indian Challenge Ends
ऑल इंग्लैंड : सिंधु हारीं, भारतीय चुनौती समाप्त
बर्मिंघम | ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। क्वार्टर फाइनल में जापान की ओकुहारा ने पीवी सिंधु को 12-21, 21-15, 21-13 से हराया। इस बीच, चीन की चेन यूफेई भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। डिफेंडिंग चैंपियन यूफेई ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 17-21, 21-15, 21-17 से हराया। टाॅप सीड यूफेई ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। यूफेई और इंतानोन के बीच यह 14वां मुकाबला था। यूफेई ने 12वीं बार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उनका सामना नोजोमी ओकुहारा से होगा। इस बीच, पुुरुष सिंगल्स में दूसरी सीड विक्टर एक्सेलसन और ली जी जिया सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। डेनमार्क के एक्सेलसन ने चीन के सातवीं सीड शी यूकी को 21-15, 21-7 से, मलेशिया के जिया ने चेन लोंग को 21-12, 21-18 से हराया।