आनंदपुरी सीआई का उदयपुर रेंज में तबादला
आनंदपुरी सीआई कपिल पाटीदार का उदयपुर रेंज में तबादला कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) राजीव शर्मा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 9 पुलिस निरीक्षकों का पदस्थापन किया। सीआई कपिल पाटीदार का पूर्व में जारी एक आदेश के तहत सीआईडी (सीबी) एचसीएमयू उदयपुर में किया गया था। फिलहाल वह आनंदपुरी में थानाधिकारी का जिम्मा संभाल रहे है।