पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Arrested By Forging Fake Entry In Place Of Absent Candidate Caught

अनुपस्थित परीक्षार्थी की जगह फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर पहुंचा, पकड़ा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गुरुवार से शुरू हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा में बांसवाड़ा में पहले ही दिन एक युवक नकल करते पकड़ में आया। जिसे बाद में परीक्षा केंद्र से बेदखल कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया और स्कूल प्रिंसीपल ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। यह पूरा मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में बने परीक्षा केंद्र का है। जहां अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। यहां 1211146 रोल नंबर पर बेड़ाऊ निवासी जिनेश पुत्र लक्ष्मण नट फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा देने पहुंच गया। जिस रोल नंबर पर वो परीक्षा देने बैठा वो विद्यार्थी पहले से ही अनुपस्थित था। जब परीक्षा कक्ष में वीक्षक सादिक मोहम्मद ने जिग्नेश को पकड़ा तब तक वो उत्तर पुस्तिका में एक पेज पर उत्तर लिख चुका था।

जिग्नेश की यह कारस्तानी तब पकड़ में आई जब प्रवेश पत्र पर फोटो से मिलान नहीं हुआ। प्रवेश पत्र खराब हो गया था जिस पर वीक्षक ने पूछा तो जिनेश ने पानी में गिरना बताया। इस दौरान मौके पर फ्लाइंग स्कवाड भी पहुंची, जिसमें डीईओ मावजी खांट भी थे, जिन्होंने इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तक पहुंचाई। बाद में पुलिस जिनेश को गिरफ्तार कर आनंदपुरी थाने ले गई। उसके खिलाफ प्रिंसीपल ने प्रकरण दर्ज कराया।

4 साल पहले ही पास कर चुका 10वीं : जिग्नेश के इस कारनामे की मूल वजह तो सामने नहीं आ पाई है, बाल भारती विद्या विहार के प्रिंसीपल निर्मल लबाना ने बताया कि उनकी स्कूल के 10वीं बोर्ड में कुल 16 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 3 अनुपस्थित थे। निर्मल ने भी इस साल कक्षा दसवीं में श्रेणी सुधार के लिए प्रवेश लिया था, लेकिन जब बोर्ड के आवेदन भरे जा रहे थे, तब बोर्ड ने इसका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया था। जिसकी सूचना मिलने पर जिनेश और उसके परिजनों को बता दिया था। जिनेश ने 2016 में ही 10वीं पास कर ली थी,लेकिन 3 साल से ज्यादा का समय होने के कारण वह रिपीट नहीं कर सकता था। लेकिन इसके बाद भी जिनेश ने फर्जी तरीके से किसी दूसरे का प्रवेशपत्र प्राप्त किया और उसे स्केन कर हूबहू प्रवेश पत्र तैयार कर लिया और परीक्षा देने पहुंच गया।

आरोपी जिग्नेश
खबरें और भी हैं...