- Hindi News
- National
- Ghatol News Rajasthan News Attacked With Sword And Sword In Khamera39s Vadita Beaten Young Man Who Was Bathing At Hand Pump In Borpikhanta
खमेरा के वड़िता में लट्ठ और तलवार से हमला बोरपीखांटा में हैंडपंप पर नहा रहे युवक को पीटा
खमेरा थाना क्षेत्र के वड़िता गांव में मंगलवार शाम को पुराने विवाद को लेकर हथियारों से लेस होकर जबरन घर में घुसकर मारपीट की गई है। पीड़ित धुलिया 45 पुत्र हीरा कलासुआ पुलिस को दी रिपोर्ट देकर दिनेश पुत्र राम, रामा पुत्र फुलिया, दीपा पुत्र रामा, राजिया पुत्र रामा, प्रभु पुत्र अमरा,गोतीया पुत्र लसीया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।
प्रार्थी ने बताया कि इन आरोपियों के साथ लंबे समय से अनबन और विवाद चला रहा है। इसे लेकर ही मंगलवार शाम को धुलिया अपने घर में परिवार के साथ कामकाज कर रहा था कि सभी आरोपी हथियार जिसमें लठ और तलवार लेकर आए और गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धुलजी के बेटे नारायण व लोकेश द्वारा बीच बचाव किया गया तो उन्होंने उनके सिर पर भी लठ से हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दिनेश तलवार लेकर हमला करने के लिए आगे बढ़ा तो रकू और प्रकाश ने बीच बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाेरपी खांटा में युवक का गला दबाकर मारने की काेशिश : इधर बोरपी खांटा गांव में भी एक युवक पर तब हमला किया गया, जब वो हैंडपंप पर नहा रहा था। इस पर घायल के भाई कन्हैयालाल पुत्र नारजी बामनिया ने 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि सोमवार को रात 8 बजे के करीब उसका भाई श्रवण 25 पुत्र नारजी मोहल्ले में ही हैंडपंप पर नहा रहा था। तब गांव के ही मोहन पुत्र नाकु, मानजी पुत्र नाकु, नाकु पुत्र फुलिया, लक्ष्मण पुत्र फुलिया बामनिया शराब के नशे में धूत होकर आए और बिना किसी कारण श्रवण के साथ लात घूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने श्रवण का गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की। तब राजमल पुत्र प्रभु एवं जालमा पुत्र नारजी वहां पहुंचे और श्रवण को आरोपियों के बीच से छुड़ाया। गंभीर घायल श्रवण को वहां से सीधे खमेरा पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने एमजी अस्पताल बांसवाड़ा के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उदयपुरा और उपली मोरड़ी में भी मारपीट की घटनाएं
चिड़ियावासा. सदर थाना क्षेत्र के उदपुरा और उपली मोरड़ी गांव में भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं। उदपुरा निवासी प्रार्थी देवीलाल पुत्र खेमा मईड़ा ने सदर थाने में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि वह उसके ताऊ के घर से लौट रहा था तभी गांव के ही गोविंद पुत्र मणिया, भरत पुत्र मणिया, रावजी पुत्र परतु, श्रवण पुत्र रावजी मईड़ा चारों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इसी प्रकार उपली मोरड़ी में भी रास्ते चलते मां और बेटे पर हमला कर दिया गया। पीड़िता तुलसी प|ी जीवणा ने बताया कि बेटे पंकज के साथ होली का कार्यक्रम देखने के बाद घर लौट रहे थे कि गांव के ही लक्ष्मण पुत्र केशिया और सुनील पुत्र लक्ष्मण दोनों ने मिलकर डरा धमका करके गाली-गलौज की ओर मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों ही प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।