बाबा रामदेव कथा की पूर्णाहुति
बांसवाड़ा| प्रगति नगर स्थित सूर्य मंदिर में चल रही बाबा रामदेवजी की कथा की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। वहीं रविवार को शनि महाराज की कथा और सोमवार से बुधवात तक नानी बाई रो मायरो कथा होगा। कथावाचक संत प्रेमसागर महाराज ने शनिवार को कथा में बाबा रामदेवजी और उनकी बहन से जुड़ी बातचीत का वृतांत सुनाया। कथावाचक ने कहा कि रामदेवजी की शादी होने पर उनकी बहन घर आई तो काफी मायूस दिखी। बाबा रामदेवजी ने बहन से पूछा कि क्यो दुखी हो, तो बहन सुगनाबाई ने बताया कि उसके लड़के को रास्ते में सांप ने डस लिया है जिस कारण उसकी मौत हो गई।