पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Balmukund Welcomed With 150 Kg Rose And 100 Kg Gulal

150 किलो गुलाब और 100 किलो गुलाल से बालमुकुंद का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के किशनपोल तेलीवाड़ा स्थित बालमुकुंद चौक पर शनिवार को रंग पंचमी पर बालमुुकुंद गणेश मंडल तेली समाज की ओर से फागोत्सव मनाया गया। रात को भक्तों ने भगवान बालमुकुंद पर 150 किलो गुलाब के फूलों और 100 किलो अबीर गुलाल की बारिश कर पधरावनी (स्वागत) की। पांडाल में जैसे ही भगवान बालमुकुंद की पधरावनी की गई तो जयकारे लगाने लगे। लालीवाव मठाधीश हरिओमशरण दास महाराज के सानिध्य में श्री राधावल्लभ मंडल और बाल मुकुंद गणेश मंडल द्वारा शनिवार को दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना अाैर सुमिरन करु पहले गजानंद काे सुमिरन करु के भजन के साथ फागोत्सव शुरू किया। श्री राधा वल्लभ मंडल के सदस्यों ने फाग गीतों और भजनों की शुरुआत की। सदस्यों ने मारों खो गयो नवलखा हार ओ रसिया होरी में, रंग भरी रंग भरी रंग सु भरी, होरी आई होरी आई रंग सु भरी’, आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी के रसिया, तेरे नैनो में मारी पिचकारी, होरी खेलने आए बालमुकुन्द, भरोसा आपका गुरुदेव संभालों ना करो देरी, साथ अगर गुरुवर का हो तो नाम और इज्जत क्या मांगे, होरी खेले नन्दलाला बिरज में नन्दलाला, राधे श्याम सपनों में आये, बालमुकुन्द तेरा ऐसान होगा तेरा ऐसान होगा, दिगम्बर खेले मसाने में होरी आदि भजन गए।

रात 12.15 बजे भोग लगाकर की महाआरती

साथ ही ईत्र और होरी भजनों ने भगवान बालमुकुंद को रिझाया गया। मंदिर में भगवान बालमुकुंद का मनोहारी शृंगार किया। फाग भजनों के बाद देर रात 12.15 बजे भगवानश्री को ‘‘ऐ तमे जमवा पधारो मारा लाल’’ भोग लगाया गया। इसके बाद महाआरती की गई।

खबरें और भी हैं...