पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Bhoomi Poojan Of Dhanavav Bal Hanuman Temple

धनावाव बाल हनुमान मंदिर का भूमि पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा| न्यू वागड़ ट्रस्ट मंछल तथा बाल हनुमान कीर्तन मंडल की अाेर से धनावाव बाल हनुमान मंदिर का वैदिक मंत्रों की ऋचाओं के साथ भूमि पूजन किया गया। बुधवार ब्रह्म मूहूर्त में पं. कीर्तिश भट्ट के आचार्यत्व तथा पं. दीपेश भट्ट के सह आचार्यत्व में अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। जिसमें यजमान एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, अनुसूइया त्रिवेदी, नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी तथा त्रिवेदी परिवार के सदस्यों ने महा पूजा में भाग लिया। आचार्य पं. कीर्तिश भट्ट ने बताया कि विप्रवरों द्वारा वैदिक रीति से पूजा कार्य किया गया। जिसमें गणेश मातृका पूजन, नवग्रह मंडल पूजन, विश्वकर्मा, भूमि, कुर्म, वराह, अनंत आदि नव नाग सहित भूमि अधिपति देवपूजन, पंच इष्टिका पूजन विधान किए गए। समारोह में मंदिर समिति के पार्षद नीलेश सोनी, शिवकरण शाह, सत्यनारायण सराफ, नगेन्द्र चावलवाला, निमेष मेहता, राजेश मेहता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...