पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugama News Rajasthan News Bike Collides With Divider On Highway Near Kalinjara Youth Dies

कलिंजरा के पास हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाइवे 113 पर कलिंजरा में वाजवा आंबा के पास शुक्रवार शाम काे बेकाबू हाेकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, इससे बाइक सवार मानसिंह पुत्र लक्ष्मण गरासिया निवासी सरेड़ी भिलान और शैलेष पुत्र लक्ष्मण निवासी उबापाड़ा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंंची कलिंजरा थाना पुलिस ने दोनों को 108 की मदद से बांसवाड़ा एमजी अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान शैलेष ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मानसिंह का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...