पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहिंसा और सत्य को अपनाने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और दांडी यात्रा की वर्षगां के उपलक्ष्य में आयोजित साप्तहिक कार्यक्रम के तहत गुरूवार को दांडी यात्रा निकाली गई। इसमें कस्बे के राजकीय एवं निजी विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने गांधीजी की वेषभूशा बनाकर हाथों में बैनर पर नारे लिखकर गांधीजी के आदर्षो को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। दांडी यात्रा तहसील मार्ग होते हुए भारद्वाज स्कूल पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाष डालते हुए उनके सिद्धांतों आत्मसात करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक उपखंड अधिकारी प्रषिक्षु आईएएस रामप्रकाष ने कहा कि खादी विचारों में होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गंगाधर मीणा, बीडीओ हरकेश मीणा, सीबीईईओ महेंद्र त्रिवेदी, अजित मुंगाणिया, देवेंद्र घाटलिया, गौतमलाल बुनकर, परमेश्वर नायक, विनोद राठौड़ ने विद्यार्थियों से अहिंसा, शांति ,सत्य का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। संचालन राजेंद्र बामनिया ने किया। अतिथियों का स्वागत भारद्वाज स्कूल के निदेषक ब्रह्मदत्त शर्मा ने किया।

घाटोल. घाटोल दांडी यात्रा निकालते गणमान्य नागरिक।
खबरें और भी हैं...