- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Case Registered Against The Accused For Extorting The Minor
नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वालेे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
चिड़ियावासा| सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में युवती के पिता ने सदर थाने में आरोपी युवक शंकरपुरा उदपुरा निवासी रमेश पुत्र कला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी रमेश पुत्र कला 18 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक रमेश एवं उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
इधर, दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा : कुशलगढ़. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया। होली के मौके पर नाैतरे के कार्यक्रम में शामिल एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस में गुरुवार को बांसवाड़ा कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।