- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Celebrate Holi With Brotherhood Do Not Pollute Water Stay Away From Intoxication
भाईचारे के साथ मनाएं होली, जल प्रदूषित न करें, नशे से दूर रहें
होली विशेष | आचार्य पुलक सागर की कलम से
बांसवाड़ा. होली के त्यौहार पर सभी को शुभकामनाएं। होली के पर्व ऐसा है कि जिसमें सभी होली के रंग में रंग जाते हैं। यह त्यौहार छुआ छूत और ऊंच नीच की भावना को मिटा देता है। अमीरी गरीबी के भेद मिटा देता है। मैं होली पर ये चाहता हूं की एक साल में एक बार आती है इसलिए होली खेलो तो इस बात का ध्यान रखो की आपके साल को बिगाड़ कर चले जाए। होली पर जल को बचाए, जल को नष्ट ना करें। होली खेलना है तो रंग से खेलो, तिलक लगाकर होली खेलना है। नदियों के स्त्रोत को नष्ट ना करें। पानी के स्त्रोत हैं उनको नष्ट ना करें। अगर पानी इस तरह से प्रदूषित हो गया तो फिर होली रंग की नहीं बेरंग होली हो जाएगी। होली पर तो रंग का तिलक लगाकर दिल से दिल और मन से मन मिलाने का प्रयास करें। होली का पर्व सत्य पर जीत का त्यौहार है। जिसमें भगवान की पूजा करने चाहिए। ईश्वर सर्वोपरी है। हमारा देश ईश्वर को मानने वाला देश है। इसलिए ईश्वर की जितनी भी संतान हैं उनको याद करना चाहिए। प्रहलाद ने ईश्वर के लिए अपने पिता से भी बगावत कर ली थी। इसलिए सभी को हमेशा ईश्वर को याद रखना चाहिए। साथ ही हमारा देश का कभी भी वातावरण प्रदूषित नहीं होना चाहिए। होली पर मुझे आज तक समझ नहीं आया यह भगत और भगवान का त्यौहार था, धर्म और आस्था का त्यौहार है इसमें नशा कहां से आ गया। लोग शराब पीते हैं, भांग पीते हैं, जुआ खेलते हैं। ये बुरी प्रवृति है यह त्यौहार को अपमानित का काम करती है। प्रहलाद आग की लपटों से निकले थे। लेकिन लोग नशे की लत में फंस कर क्यों इस त्यौहार को खराब कर रहे हो। होली पवित्र त्यौहार है। नशे से दूर रहे। पवित्रता के साथ मिल जुलकर इस त्यौहार को मनाएं।